Blog

देहरादून-हल्द्वानी बस सर्विस होगी महंगी, जानें कितना बढ़ सकता है किराया?

महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक और बुरी खबर है। देहरादून से हल्द्वानी जाना महंगा हो सकता है। किराया 500 रुपये तक हो सकता है।

दरअसल डीजल और पेट्रोल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से बसों की सर्विस की लागत भी बढ़ गई है। लेकिन किराया नहीं बढ़ने की वजह से उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को घाटा हो रहा था। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने किराया बढ़ाने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक बसों का पहाड़ी रूटों पर किराया 60 पैसे और मैदानी रूटों पर 42 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ सकता है। ऐसा होता है तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सामान्य बस में भी 500 से ज्यादा रुपए प्रति यात्री चुकाने होंगे। अभी तक ये किराया 380 है मगर इसके बाद जेब को सीधे 500 की चपत लगेगी। दरअसल कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में आवागमन का केंद्र है। यहां रोडवेज की मुख्य बसों के माध्यम से यात्री पहाड़ों को जाते हैं और साथ ही मैदानी क्षेत्रों की आवाजाही भी यहीं से शुरू होती है।

खबरों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बसों का किराया 2.10 और मैदानी रूटों पर 1.50 प्रति किलोमीटर हो सकता है। ऐसे में अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ और धारचूला तक जाने के लिए अब 35 फ़ीसदी ज़्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। वहीं राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली तक का किराया भी महंगा हो जाएगा परिवहन विभाग ने 2019 में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के किराए में इजाफा करने की मांग की थी उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम तकरीबन 70 रुपये प्रति लीटर के आसपास थे लेकिन बीते 2 सालों में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू गए हैं पेट्रोल 102 रुपये के पार चला गया तो वहीं डीजल भी 96 से ज्यादा भाव में बिक रहा है ऐसे में परिवहन विभाग जल्द ही किराया बढ़ा सकता है।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा के 178 रुपए लगते हैं मगर किराया बढ़ने के बाद लोगों को 234 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। चंपावत का 305 रुपए से बढ़कर 423 रुपए किराया हो सकता है। पिथौरागढ़ में भी 380 रुपए से 506 रुपए, बागेश्वर में 320 रुपए से 436 रुपए, देहरादून में 445 रुपए से 582 रुपए, दिल्ली में 380 से 500, डीडीहाट में 450 से 598 रुपए किराया हो सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.