Blog

उत्तराखंड: नकली नोट छापने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, इस तरह तैयार करते थे जाली नोट

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साथ ही 4 लाख रुपये के नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन भी बरामद की गई है।

मामला टनकपुर इलाके का है। यहां तीन लोग मिलकर नकली नोटों छापने और फिर उसे मार्केट में सर्कुलेट करने का धंधा करते थे। तीनों युवक मिलकर नानकमत्ता की जन सुविधा केंद्र और फोटो स्टेट की दुकान पर नोट तैयार करते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ खलासा?

दो युवक बृजकिशोर और रियाज नकली नोट छापने का काम करते थे और तीसरे युवक हरदेव के साथ मिलकर उसका कारोबार करते थे। ये लोग बड़ी ही चतुराई से सितारगंज, काशीपुर और बाजपुर के देहात क्षेत्र में इन नकली नोटों को चलाते थे। जब टनकपुर पुलिस को नकली नोटों के कारोबार का पता चला तो पुलिस और एसओजी पुलिस इसकी जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने बृजकिशोर और रियाज को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि ये लोग नोट को छापने का काम करते थे और इसके मार्केट में सर्कुलेट करने का काम इनका तीसरा साथी करता था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इनके तीसरे साथी हरदेव को भी गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

4 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.