पुलिस के दो अफसरों ने देशभर में बढ़ाया देवभूमि का मान, सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड के दो पुलिस अफसरों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान स्मार्ट पुलिसिंग के लिए दोनों को FICCI सम्मान 2020 से नवाजा जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस में टिहरी की IPS तृप्ति भट्ट और CID में अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए हुआ है। दोनों अधिकारियों को वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए ये सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि  फिक्की यानी कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हर साल पुलिसिंग में शानदार काम करने वाले कर्मचारियों को यह सम्मान दिया जाता है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी दोनों अधिकारियों की तारीफ की है।

लॉकडाउन के दौरान जब बड़ी तादाद में मजदूर अपने घर वापस लौट रहे थे। तब पुलिस अफसर तृप्ति भट्ट ने SDRF के कमांडेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए देश के कई राज्यों से प्रवासियों को उनके घर सकुशल पहुंचाया था। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनके शानदार और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उनको यह अवार्ड के लिए चुना गया है। वहीं CID के अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह ने भी कोरोना के बढ़ते केसों के बीच में लगे लॉकडाउन के दौरान यह सुनिश्चित किया कि आम आदमी से लेकर असहाय लोगों तक सभी को चिकित्सा, मेडिकल और खाद्य सामग्री समेत दूसरी तरह की सेवाएं मिलें और उनके इसी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उनको भी उत्तराखंड से यह सम्मान देने के लिए चुना गया है

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.