Categories: IndiaNews

कर्नाटक: प्रसाद खाने के बाद पसरा मातम, 5 की मौत, 70 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सुलिवादी गांव में प्रसाद खाने के बाद 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीमार लोगों में से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मंड्या और मैसूर के अस्पताल में बीमार लोगों के भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था। पुलिस के अनुसार, प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के साथ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की। बड़ी संख्या में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रसाद में जहर मिलने का संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि प्रसाद के साथ जहर मिल गया हो, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, “हमने प्रसाद के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।”

वहीं इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने दुख जताया है। सीएम कुमारास्वामी ने कहा कि अधिकारियों को बीमार लोगों के इलाज के लिए सभी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पीड़ितों का कहना है कि प्रसाद में मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया और उसे खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.