Blog

मॉब लिंचिंग: 49 हस्तियों की पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी पर बवाल हो गया है

देश में लगातार हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर 49 बड़ी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। सभी ने पत्र में जय श्री राम का नारा लगाकर हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर दुख जताया है।

पत्र में लिखा है, ”इन दिनों जय श्री राम हिंसा भड़काने का एक नारा बन गया है। इसके नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। यह दुखद है। इन मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।” जिन हस्तियों ने पीएम को चिट्ठी लिखी है उसमें इतिहासकार रामचंद्र गुहा, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा, फिल्मकार श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप और मणि रत्नम शामिल हैं।

इन हस्तियों ने अपनी चिट्ठी में NCRB की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 2016 में दलितों के खिलाफ उत्पीड़न की 840 घटनाएं हुईं। जबकि  इन मामलों के दोषियों को मिलने वाली सजा का पर्सेंट कम हुआ है। इसके साथ ही चिट्ठी में कहा गया है कि जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 तक धार्मिक पहचान के आधार पर 254 घटनाएं हुईं। इसमें 91 लोगों की मौत हुई जबकि 579 लोग घायल हुए।   मई 2014 के बाद ऐसे हमले 90 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इस हस्तियों ने खत में ये भी लिखा कि सरकार के विरोध के नाम पर लोगों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ या ‘शहरी नक्सल’ नहीं कहा जाना चाहिए। ना ही उनका विरोध करना चाहिए।

चिट्ठी पर बवाल

एक तरफ जहां कुछ लोगों ने चिट्ठी का समर्थन किया है। वहीं चिट्ठी को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कहा कि मोदी की दोबारा वापसी और आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से असहिष्णुता के नाम पर बरसाती मेढक निकल रहे हैं। अशोक पंडित ने ये बात आज तक टीवी चैनल के एक डिबेट शो के दौरान कही।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.