वीडियो में देखिए जब राहुल गांधी को शख्स ने KISS किया तो उनका रिएक्शन कैसा था?
अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड गए राहुल गांधी के लिए बुधवार को उस वक्त बहुत अजीब स्थिति बन गई जब एक शख्स ने उन्हें KISS कर लिया।
दरअसल राहुल गांधी गाड़ी से गुजरते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वो लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें KISS कर लिया। लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्कुराने लगे। अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी चार दिनों के वायनाड दौरे पर हैं। दूसरे दिन राहुल गांधी ने कई इलाकों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बाढ़ में अपने परिजनों को खो चुके या फिर अपने घर और संपत्ति गंवा चुके लोगों को मुआवजा दे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लोगों को ये भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ता सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। आपको बता दें कि केरल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है।