कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद मोदी सरकार का अगला मिशन पीओके है?, जानिए शाह ने संसद में क्या कहा

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल लोकसभा से पास हो गया। इससे पहले राज्यसभा से ये बिल पास हुआ था।

जम्मू-कश्मीर पुर्नगठन बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लगते ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पूर्ण रूप से स्थापित हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा होगी। जिस तरह से दिल्ली है, ठीक उसी तरह से जम्मू-कश्मीर को दर्जा मिलेगा। लेकिन लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी। अब सवाल ये है कि मिशन कश्मीर फतह करने के बाद मोदी सरकार का अगला कदम क्या होगा? जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। इसे पीओके कहा जाता है। ऐसे में सवाल ये कि क्या पीओके को कब्जा करना मोदी सरकार का अगला कदम होगा?

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित पर विपक्ष ने पीओके को लेकर तंज कसना शुरू किया तो उन्होंने कड़े लहजे में विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब भी में जम्मू-कश्मीर की बात करता हूं तो मेरे कहने का मतलब सिर्फ मौजूदा जम्मू-कश्मीर नहीं है, बल्कि पीओके के साथ अक्साई चीन भी है। उन्होंने कहा कि पीओके के लिए मैं जान भी दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि पीओके और अक्साई चीन पर अधिपत्त जमाना सरकार के एजेंडे में शामिल है।

अमित शाह ने कहा कि पंडित नेहरू की गलतियों की वजह से आज पीओके हमारे पास नहीं। अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर में लागू करने की गलती भी पंडित नेहरू की सरकार ने ही की थी, जिसमें मोदी सरकार ने सुधार कर लिया है। गृहमंत्री ने कहा कि जिस तरह से धारा 370 को हटाया गया है, उसी तरह से एक दिन पीओके को भी हम लेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.