Categories: IndiaIndia NewsNews

राहुल गांधी ने कुंद की मोदी लहर की धार, 5-0 से हार गई बीजेपी

पांच राज्यों के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। जबकि दो राज्यों मेंं कांग्रेस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।

पांच राज्यों के हुए चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के हाथ से तीन राज्य निकल गए हैं। इन तीनों ही प्रदेशों मेंं काग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जबकि तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस और बीजेपी दोनों की कुछ खास नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ में जनता ने कांग्रेस को दो तिहाई बहुत से जीत ताज पहनाया है। जबकि राजस्थान में पांच साल बाद एक बार फिर वहां के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा दिखाया है। मध्यप्रदेश में 15 साल बाद कमल मुरझा गया है। हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा है। मिजोरम में कांग्रेस पार्टी के हाथ से सत्ता छिन गई है। मेजो नेशनल फ्रंट को यहां प्रचंड जीत मिली है।

जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बधाई दी। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश की जनता भी इतने सालों तक बीजेपी पर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा किया।

शानदार जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता जीत का श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं।

बीजेपी की हार के बाद उनकी सहयोगी पार्टी ही अब पीएम मोदी पर सवाल खड़े कर रही है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। पांच राज्यों के चुनाव को लोकसभा के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। अब चार महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव नतीजों के ये तो तय है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अब कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.