Blog

अयोध्या केस में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या होगा?

अयोध्या केस में आज का दिन सुप्रीम कोर्ट में बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। आज इस मामले की आखिरी सुनवाई हो सकती है। पांच जजों की संविधान पीठ आज आखिरी बार सभी पक्षों की दलील सुनेगी।

इसके लिए 45-45 मिनट के 4 स्लॉट्स सभी पक्षों के लिए रखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक हिंदू पक्ष के वकील सीएस वैद्यनाथन को दलील पूरी करने के लिए 45 मिनट और दिए जाएंगे। वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को दलील के लिए 1 घंटा दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5 बजे तक मामले की सुनवाई करेगा।

आज इस मामले में निर्मोही अखाड़ा के वकील सुशील जैन की ओर से भी दलीलें पेश की जाएंगी। उम्मीद है कि आज लंच के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर बहस पूरी हो जाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भी मामले की सुनवाई शाम पांच बजे तक की थी। हालांकि सभी पक्षों के वकीलों ने दलील पूरी करने के लिए ज्यादा समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया था।

मंगलवार को क्या हुआ था?

सुनवाई के 39वें दिन हिंदू पक्ष की तरफ से दलील पेश करते हुए के परासरन और सीएस वैद्यानाथन ने अपनी दलीलें देते हुए कहा था कि इतिहास में जो गलती हुई अब वक्त आ गया है कि सुप्रीम कोर्ट उसे सुधारे। मुसलमान किसी भी मस्जिद में नमाज़ अदा कर सकते हैं और सिर्फ अयोध्या में ही 50-60 मस्जिदें हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए वो जगह भगवान राम का जन्मस्थान है। भगवान राम का जन्मस्थान को बदला नहीं जा सकता।

सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष के वकील के. परासरण ने कहा कि मुस्लिमों को साबित करना होगा कि जमीन पर उनका हक है। इस पर जस्टिस नज़ीर ने पूछा कि बिना एडवर्स पजेशन को साबित किए मालिकाना हक को साबित कर सकते हैं?

इस सवाल का जवाब देते हुए के. परासरण ने कहा कि ड्युअल ऑनरशिप का प्रावधान भारतीय कानून में है इसलिए एडवर्स पजेशन में भी किसी की जमीन पर कोई जबरन इमारत बना ले, तो भी जमीन का मालिकाना हक ज़मीन वाले का ही रहता है। पराशरण ने कहा कि अभी हमें नहीं बल्कि मुस्लिम पक्ष को मालिकाना हक सिद्ध करने की ज़रूरत है क्योंकि हमारा दावा तो स्वयंसिद्ध है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.