अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तारीख तय हो गई है!

अयोध्या में बहुत जल्द राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निर्माण का शुभारंभ हो सकता है।

मंदिर का निर्माणी उसी नक्शे के आधार पर होगा, जैसा राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने बनाए थे। राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने अबतक जो भी निर्माण कार्य करवाए हैं, उन सभी का उपयोग मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केस पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि तीन महीने के अंदर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया जाए। ये समय सीमा 10 फरवरी को खत्म हो रही है। अब ट्रस्ट गठन के लिए सरकार के पास 8 फरवरी तक का समय है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रस्ट में कौन-कौन होंगे, इसका फैसला लगभग हो चुका है। बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है। कहा जा रहा है कि ट्रस्ट में 11 सदस्य हो सकते हैं। जिसमें गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव और अयोध्या के जिलाधिकारी को पदेन जगह दी जाएगी। साथ ही निर्मोही अखाड़े से एक सदस्य रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक राम जन्मभूमि न्यास के महंत नृत्य गोपाल दास और राम जन्मभूमि आंदोलन से लगातार जुड़े रहे विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चम्पत राय को भी ट्रस्ट में जगह दी जा सकती है।

कहा जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण में सरकार की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं होगी। मंदिर का निर्माण जनता की भागीदारी से होगा। इसके लिए ट्रस्ट का एक बैंक अकाउंट खोला जाएगा और लोगों से चंदा इकट्ठा किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.