Categories: IndiaNews

बिहार: अररिया में मॉब लिंचिंग, मवेशी चोरी के शक में भीड़ ने 50 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना इलाके में मवेशी चोरी करने के आरोप में 50 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने सिकटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, 30 दिसंबर की रात सिमरबनी गांव निवासी मुस्लिम मियां के घर से दो लोग मवेशी चोरी कर भाग रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांववालों ने पीछाकर एक कथित चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है।

अररिया के एसपी केडी सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया और इसकी जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान काबुल मियां रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर सिकटी थाने में हत्या के मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था, जिस पर पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस समय वह जमानत पर जेल से बाहर था।

गौरतलब है कि नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक आरजेडी नेता की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी की बेटे की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद आरोपी के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। राज्य में लगातार आराधिक गटनाएं घट रही हैं। आए दिन हत्या जैसी वारदात को बदमाश अंजाम दे रहे हैं और जनता खौफ के साये में है।

araashok

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.