Categories: IndiaIndia NewsNews

बिहार में खतरे में महागठबंधन, ये है वजह

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को एक और झटका लग सकता है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पर सहमति नही बन पाई।

अब बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठंबनध खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा। राज्य में गठबंधन में खींचतान जारी है। प्रदेश की 40 सीटों पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसी से नाराज राष्ट्रीय जनता दल और दूसरे सहयोगियों ने कांग्रेस को अल्टीमेट दे दिया है कि कांग्रेस ने अगर 13 मार्च तक अपनी स्थित साफ नहीं की तो अपने स्तर पर कोई और फैसला ले सकते हैं।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस, आरजेडी, शरद यादव की पार्टी, जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी और उपेंद्र कुशवाह की पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला काफी पहले कर चुके हैं, लेकिन इनके बीच अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। कांग्रेस कम से कम 12 सीटें मांग रही है जबकि आरजेडी ने कांग्रेस को अधिकतम 10 सीटें देने चाहती है। साथ ही आरजेडी का कहना है कि कांग्रेस इन सीटों के बारे में बताए कि उनके उम्मीवार कैसे होंगे ताकि सभी 40 सीटों का संतुलन बनाया जा सके।

आरजेडी का ये भी कहना है कि कांग्रेस के फैसला लेने का बाद BSP और लेफ्ट दलों के लिए भी इस गठबंधन में संभावना तलाशी जा सकती है। आरजेडी चाहती है कि प्रदेश में बीएसपी और सीपीआई को भी एक-एक सीट दी जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.