बिहार: चमकी बुखार से हाहाकार, मौत का आंकड़ा 110 के पार, 24 घंटे में 75 नए मामले

बिहार में चमकी बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटे में 75 से ज्यादा मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं।

अस्पताल में करीब 400 बच्चों का इलाज चल रह है। वहीं इस बुखार से बच्चों की मौत का आंकड़ा 110 पार कर चुका है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के SKMCH का दौरा किया था। सीएम ने डॉक्टरों से हालात की जानकारी ली थी और उन्हें जरूरी निर्देश दिए थे।

सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया है कि अस्पताल की क्षमता बढ़ाई जाए और 2500 बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने तत्काल 1500 बेड का प्रबंध किये जाने का भी निर्देश दिया था। नीतीश कुमार ने यहां एक धर्मशाला का भी निर्माण कराने का निर्देश दिया ताकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रहने की दिक्कत ना हो।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

आपको बता दें कि चमकी बुखार से हो रही मौतों का मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया है। दो वकीलों ने जनहित याचिका दायर की है। वकीलों ने मांग की है कि बीमारी से प्रभावित इलाकों में केंद्र और बिहार सरकार को 500 ICU बनाने का आदेश दिया जाए। इसके साथ ही याचिका में मांग की गई है कि प्रभावित इलाकों में मेडिकल एक्सपर्ट टीम भेजने के निर्देश दिए जाएं और 100 मोबाइल ICU मुजफ्फरपुर भेजे जाएं।

आपको बता दें कि बिहार में चमकी बुखार की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। मुजफ्फरपुर में हालत सबसे ज्यादा खराब है। बदइंतेजामी ने बच्चों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने के बाद प्रशासन जागा है। अब हालात पहले से थोड़ा बेहतर हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.