Categories: IndiaNews

बिहार: राहुल के ‘राम रूप’ पर पटना में महाभारत, हुआ हंगामा, फाड़े गए पोस्टर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाए जाने पर बिहार की राजधानी पटना में बवाल खड़ा हो गया है।

पटना में कांग्रेस पार्टी की ओर से लगे पोस्टर में राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाने पर ये बवाल हुआ है। पटना में जहां पोस्टर लगे हैं वहां लोगों ने तोड़फोड़ की है। कुछ लोगों ने पोस्टर फाड़ दिए और जमकर हंगामा किया।

3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली होने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी शामिल होंगे। इस रैली को लेकर शहर में जगह-जगह पोस्टर  लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाया गया है। इस बात से कुछ लोग बेहद नाराज हैं। इनका आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस कदम से हिंदुओं की भावनाएं अहत हुई हैं। इसी बात से नाराज लोगों ने हंगामा किया।

पोस्टर विवाद कोर्ट में भी पहुंच गया है। पोस्टर में राहुल गांधी को राम के रूप में दिखाने के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा है गया है कि कांग्रेस पार्टी के इस कदम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में जिन लोगों ने ऐसी हरकत की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। याचिका में बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष समेंत पार्टी के दूसरे नेताओं पर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.