Categories: IndiaNews

बिहार: RLSP के आक्रोस मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, घायल उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश ने चलवाई लाठी

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज में आएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत उनकी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। लाठीचार्ज में हुए घायल उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस ने आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज उस वक्त किया जब उसकी कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हो गई। पार्टी की ओर से शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया था। लाठीचार्ज में घायल पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हमारे लोगों पर नीतीश कुमार ने लाठी चलवाई है। मुझको चोट आई है, हमारे दूसरे साथियों को भी चोट लगी है।”

पुलिस के मुताबिक, आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रयी मंत्री कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला था। जेपी गोलंबर से प्रारंभ इस मार्च के डाक बंगला चौराहे के पास पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता राजभवन की ओर जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछारें की और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरएलएसपी कार्यकर्ता भड़क गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

araashok

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.