अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक और बेतुका बयान दिया है।
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश के सिहोर दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस काम के लिए सांसद बनाए गए हैं वो काम हम ईमानदारी से करेंगे।
इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर कई विवादित बयान दे चुकी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनके एक बयान को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि “नाथुराम गोडसे देशभक्त हैं, देशभक्त थे और देशभक्त रहेंगे।” प्रज्ञा ठाकुर के इस बायन के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया था। बीजेपी ने प्रज्ञ ठाकुर को बिना शर्त तुरंत माफी मांगने के लिए कहा था। इसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।
प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि था कि नाथुराम गोडसे वाले बयान पर मैं प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.