बीजेपी के खाते में एक और खुशखबरी आई है

2014 से बीजेपी का परचम लहरा रहा है। कुछ चुनावों को छोड़ दें तो ज्यादातर चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के लिए अब गुजरात से एक और खुशखबरी आई है।

गुजरात से बीजेपी के दो राज्यसभा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगलजी ठाकोर ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ”मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। विदेश मंत्री और गुजरात के बीच नेचुरल पार्टनरशिप है। दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं है जहां गुजराती ना हों। अगर इंटरनेशनल लेवल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, तो गुजरात की इसमें भूमिका है।”

आपको बता दें कि बीजेपी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें गुजरात से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बना दिया था। उससे पहले पीएम मोदी ने तत्कालीन विदेश सचिव एस जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बना दिया था। जयशंकर ने 30 मई को सरकार के दूसरे सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। गौरतलब है कि जब किसी ऐसे शख्स को मंत्री बनाया जाता है जो सांसद ना हो तो, उसे छह महीने के अंदर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.