Blog

CAA और NRC पर देशभर में संग्राम, 20 से ज्यादा शहरों में आगजनी और तोड़फोड़

CAA और NRC को लेकर पूरे देश में संग्राम मचा हुआ है। शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कई शहरों में बवाल हो गया। राजधानी दिल्ली में जामा मस्जिद पर बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी जुटे और प्रदर्शन किया।

पूरे दिन तो लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, लेकिन शाम को दिल्ली गेट में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। दरअसल प्रदर्शनकारी मार्च निकालते हुए जंतर-मंतर जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें जाने से रोका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया और कई गाड़ियों को आग लगा दी। इसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिसात में लिया है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आगजनी

उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई। फिरोजाबाद, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, बहराइच में प्रदर्शनकारियों ने बवाल किया। फिरोजाबाद और मेरठ में फायरिंग के दौरान गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 8 और बिजनौर में 4 लोग गोली लगने से घायल हुए। यूपी के कई शहरों में प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

गाजियाबाद, मेरठ, सुल्तानपुर, गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, बुलंदशहर, हाथरस, हापुड़, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, भदोही, वाराणसी, बहराइच, संभल और वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े।

गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ और संभल में बवाल हुआ था। पुलिस ने लखनऊ में 7 केस दर्ज किए और 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। यूपी में पुलि ने अब तक 3305 लोग हिरासत में लिए गए हैं। लखनऊ समेत 20 जिलों में मोबाइल इंटरनेट ठप है।

गुजरात में भी बवाल

हाथीखाना और फेतुपुरा इलाके में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि भीड़ पर निगरानी रखने के लिए प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी की जा रही थी। कुछ लोगों ने कानून-व्यवस्था की दृष्टि से की जा रही वीडियोग्राफी पर आपत्ति जताते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद फेतुपुरा में भी पथराव हुआ।

कर्नाटक में भी तोड़फोड़

कर्नाकट के मंगलौर और बेंगलुरू में भी प्रदर्शन। दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर को रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। मंगलौर में बस सेवा बंद कर दी गई है। शहर में धारा 144 अब 22 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि मंगलौर में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी। पथराव में 20 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

पश्चिम बंगाल में सीएम का धरना

प्रदेश में शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। यहां खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता के अल्पसंख्यक बाहुल्य पार्क सर्कस इलाके में धरना दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.