Blog

CAA: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद शाहीन बाग की महिलाओं ने क्या कहा?

CAA को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में अदालत से केंद्र सरकार को फौरी राहत मिल गई है। अदालत ने फिलहाल इस कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

साथ ही सरकार से चार हफ्तों में पूरे मसले को लेकर जवाब मांगा है। सबसे बड़ी अदालत ने असम, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से जुड़ी याचिकाओं के लिए अलग कैटेगरी बना दी है। सुप्रीम कोर्ट से इस कानून पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की गई। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि इस पर सिर्फ संवैधानिक पीठ ही फैसला ले सकती है, जो पांच जजों की होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने ये इशारा भी दिया है कि सभी याचिकाओं को सुनने के लिए संविधान पीठ का गठन किया जा सकता है। अदालत से ये भी अपील की गई कि कोई भी हाईकोर्ट नागरिकता संशोधन एक्ट पर सुनवाई ना करे। इस पर अदालत ने किसी भी निचली अदालत को मसले पर सुनवाई नहीं करने का आदेश दिया।

शाहीन बाग की औरतों ने क्या कहा?

 नागरिकता कानून के विरोध में धरने पर बैठी शाहीन बाग की औरतों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया है। यहां 15 दिसंबर सड़क पर धरने पर बैठी औरतों ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का इस पर फैसला नहीं आ जाता तब तो वो यहां से नहीं उठेंगी।

आपको बता दें कि शाहीन बाग की ही तर्ज पर अब मुल्क के दूसरे हिस्सों में भी महिलाएं नागरिकता कानून के विरोध में धरना दे रही हैं। लखनऊ के घंटाघर पर भी औरतें 5 दिनों से धरने पर बैठी हैं। यहां कई प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.