IndiaIndia NewsNews

Chandra Grahan 2020: आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा असर

दस जनवरी यानी आज पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्रग्रहण चार घंटे तक लगेगा। 10 जनवरी को रात 10:36 बजे शुरू होगा और 11 जनवरी 2:40 बजे पर खत्म हो जाएगा। चंद्रग्रहण का असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। आइए अब जानते हैं कि किस राशि पर चंद्रग्रहण का कैसा असर पड़ेगा।

  • मेष राशि: चंद्रग्रहण का मिलाजुला असर पड़ेगा। पराक्रम भाव में वृद्धि होगी।
  • वृष राशि: इस राशि के लोगों को धन हानि होने की आशंका है।
  • मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को मानसिक परेशानी के साथ पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
  • कर्क राशि: इस राशि के लिए बेहद मजबूत योग बन रहे हैं।
  • सिंह राशि: अप्रत्याशित फायदे के साथ ही धन प्राप्ति का योग है।
  • कन्या राशि:  इस राशि के लोगों पर चंद्रग्रहण का मिलाजुला असर पड़ेगा।
  • तुला राशि: इस राशि के लोगों की पारिवारिक मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।
  • वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को धन के नुकसान की आशंका है।
  • धनु राशि: इस राशि के लोगों का परिवार और सहयोगी कारोबारी से विवाद हो सकता है, लेकिन दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
  • कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलनी की संभावना है।
  • मीन राशि: इस राशि के लोगों के लिए व्यापार में सफलता और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *