गोवा में जाएगी मनोहर पर्रिकर की कुर्सी, कांग्रेस बनाएगी सरकार !

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी शासित राज्य गोवा में बड़ा उलटफेर हो सकता है। राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को एक खत लिखकर सूबे में सकार बनाने का दवा पेश किया है। कांग्रेस का कहना है कि विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद गोवा में बीजेपी की सरकार अल्पमत में है। लिहाजा उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए और सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने के मौका देना चाहिए।

खत में कांग्रेस ने ये भी लिखा है कि अगर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जाती है तो यह अवैध है। इस फैसले को चुनौती दी जाएगी। आपको बता दें कि कैंसर से जूझ रहे 64 साल के डिसूजा का हाल ही में निधन हुआ है। वो पहले भी कई बार विधायक रह चुके थे। 2012 की मनोहर पर्रिकार सरकार में वो उपमुख्यमंत्री थे।

गोवा विधानसभा में कुल 40 सीट है। जबकि मौजूदा वक्त में विधानसभा में 37 सदस्य हैं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, उसके पास 14 विधायक हैं। जबकि बीजेपी के पास 13 विधायक हैं। हालांकि बीजेपी को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3, गोवा फार्वड पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों का सर्मथन हासिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.