कश्मीर: 370 हटने के ऐलान के साथ ही दो गुटों में बट गई कांग्रेस, पढ़िए किसने किया विरोध, कौन समर्थन में उतरा?

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A पर सरकार के फैसले के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है।

पार्टी के कई बड़े नेता इस फैसले विरोध में हैं, जबकि मोदी सरकार के इस फैसल के समर्थन में उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले को लेकर पार्टी के रुख से नाराज हैं, लेकिन आलाकमान की नाराजगी को देखते हुए चुप हैं। हालांकि इस कई नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है।

कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के समर्थन किया है। हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘मेरी व्यक्तिगत राय है कि 21वीं सदी में अनुच्छेद 370 का मतलब नहीं है और इसको हटना चाहिए। ऐसा सिर्फ देश की अखंडता के लिए ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर जो हमारे देश का अभिन्न अंग है, के हित में भी है।’

इस मसले पर मिलिंद देवड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अनुच्छेद 370 को उदार बनाम रूढ़िवादी बहस में तब्दील कर दिया गया। उन्होंने कह कि सभी पार्टियों को अपनी विचारधारा से अलग हटकर इस पर बहस करनी चाहिए कि भारत की संप्रभुता और संघवाद, जम्मू-कश्मीर में शांति, कश्मीरी युवाओं को नौकरी और कश्मीरी पंडितों के न्याय के लिए बेहतर क्या है।

इन दोनों के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन द्विवेदी ने मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का स्वागत किया। द्विवेदी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया हमेशा से इस आर्टिकल के खिलाफ थे। इतिहास की एक गलती को आज सुधारा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.