नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राजनीतिक पार्टियां भी इसके विरोध में हैं।फोटो: सोशल मीडिया

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई राजनीतिक पार्टियां भी इसके विरोध में हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी CAA और NRC के खिलाफ हल्ला बोल रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर दोनों के खिलाफ धरना देने वाली हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी रविवार को दिल्ली के राजघाट में दोपहर 2 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। ये धरना-प्रदर्शन रात 8 बजे तक चलेगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट में पहुंची थीं। वहीं सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस का ये धरना उस वक्त होने जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने भी सरकारी की नीतियों और आर्थिक मंदी को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में ही रैली की थी। इस रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *