सावधान! आ रहा है ‘फेनी’, अलर्ट पर 4 राज्य

चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ लगातार गंभीर होता जा रहा है। 24 घंटे में ये तूफान और खतरनाक हो जाएगा। ‘फेनी’ तूफान के शुक्रवार तक ओडिशा के तट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस तूफान की रफ्तार 170-180 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 200 किलोमीटर तक हो सकती है। तूफान को लेकर मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। नौसेना भी अलर्ट पर है। चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 4 राज्यों को पहले ही आपातकालीन स्थित से निपटने के लिए 1086 करोड़ रुपये एडवांस में जारी कर दिए हैं।

गृह मंत्रालय ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड से आंध्र प्रदेश को 200.25 करोड़, ओडिशा के लिए 340.87 करोड़ रुपये, तमिलनाडु के लिए 309.37 करोड़ और पश्चिम बंगाल के लिए 235.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मंगलवार को चुनाव आयोग से पटकुरा विधानसभा का उपचुनाव टालने की मांग की है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ 3 मई तक पुरी पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए ओडिशा के रेपिड एक्शन फोर्स की 20 टुकड़ियों को तैनात रहने को कहा गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की 12 टीमें पहले से तैयार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.