रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस दौरे से लौट आए हैं। स्वदेश लौटते ही उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा पर प्रतिक्रिया दी है।
राफेल विमान की शस्त्र पूजा पर मचे बवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पूजा पद्धति पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हमारा विश्वास है कि एक महाशक्ति है और मैंने बचपन से ही यह माना है। मुझे लगता है कि कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर विभाजन हुआ होगा, ये हर किसी की राय नहीं रही होगी।
गौरतलब है कि राफैल विमान की शस्त्र पूजा पर कई विपक्षी नेता सवाल खड़े कर चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतना दिखावा नहीं किया था, जब उस समय सरकार बोफोर्स गन जैसा हथियार लेकर आई थी। एनसीपी प्रमुख शरद पावर ने भी सवाल खड़े किए थे।
राजनाथ सिंह फ्रांस गए थे। इस दौरान उन्होंने राफेल विमान कि शस्त्र पूजा करने के बाद उन्होंने 36 विमानों में से एक राफेल विमान को प्रप्त किया। इस दौरान उन्होंने राफेल में उड़ान भी भरी थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.