Categories: IndiaNews

दिल्ली: इनकम टैक्स के छापे में बड़ा खुलासा, केजरीवाल के विधायक के पास से मिले 2 करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में आम आमदी पार्टी की किरकिरी हो गई है। पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है।

इनकम टैक्स की टीम ने विधायक को द्वारका सेक्टर-12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 से दो करोड़ रुपये के साथ पकड़ा है। खबरों के मुताबिक, ये फ्लैट एक प्रॉपर्टी डीलर का है। विधायक के पास से दो करोड़ रुपये कहा से आए, फिलहाल इस बात की इनकम टैक्स की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि फिलहाल विधायक से पूछताछ की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान उत्तम नगर से विधायक हैं। पहले भी वो विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले बाल्यान को 2016 में पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। मोहन गार्डन इलाके में सड़क और नाली के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने गए बाल्यान पर एक व्यक्ति से मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.