Blog

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में बड़ा बवाल, वकीलों-पुलिस में झड़प के बाद चली गोलियां, वाहन आग के हवाले

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बड़ा बवाल हुआ है। पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के दौरान गोली चली है। इस दौरा कोर्ट परिसर में एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया।

यह घटना शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि दो से तीन वकीलों और एक पुलिस कर्मी के बीच पहले कोर्ट परिसर में बहस हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जैसे दूसरे वकीलों को इस बात की खबर लगी वो भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान गोली चली और एक वकील को जाकर लग गई। घायल वकील को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भी कई वकीलों के घायल होने की खबर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट परिसर से आगजनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कोर्ट परिसर में एक वाहन को जलते हुए देखा गया है।

वकीलों और पुलिस कर्मियों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ यह साफ-साफ नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है ये विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

वहीं, तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जय बिस्वाल ने कहा, “एसएचओ और स्थानीय पुलिस वहां आए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने हाई कोर्ट को इस बात की जानकारी दी। एक टीम को 6 जजों के साथ वहां भेजा गया था, लेकिन यहां तक कि उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जब उन्होंने जाना शुरू किया, तो पुलिस ने गोलियां चलाईं।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.