Categories: IndiaIndia NewsNews

विंग कमांडर अभिनंदन की लव स्टोरी जानते हैं आप?

अभिनंदन की पत्नी का नाम तन्वी हैं और वो भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर रही हैं। अभिनंद को तन्वी से प्यार अपने स्कूल के दिनों से ही है।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की जांबाजी की वजह से आज देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर उनका नाम है। हर कोई उनके कसीदे पढ़ रहा है। जांबाज के हाहस को सलाम कर रहा है। कुछ लोग उनकी बहादुरी से इतने प्रभावित हैं कि उन्हीं की तरह अपनी मूंछे रख रहे हैं। हर कोई अभिनंदन के बारे में नई-नई जानकारी के लिए गूगल सर्च कर रहा है। ये तो आप सभी को पता चल चुका है कि अभिनंदन के पिता और पत्नी भी वायुसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को इस जांबाज अफसर की लव स्टोरी के बारे में पता है।

अभिनंदन की लव स्टोरी
अभिनंदन की पत्नी का नाम तन्वी हैं और वो भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर रही हैं। अभिनंद को तन्वी से प्यार अपने स्कूल के दिनों से ही है। बचपन से तन्वी उनकी गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने स्कूली शिक्षा के बाद माइक्रोबायोलॉजी में एक साथ ही पढ़ाई की थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसल किया। अभिनंदन और तन्वी के दो बच्चे हैं।

अभिनंदन का जन्म 21 जून, 1983 को हुआ था। उनके पिता सिंहकुट्टी वर्तमान भी पायलट रहे हैं। वे मिग-21 उड़ा चुके हैं। पांच साल पहले ही रिटायर हुए अभिनंदन के पिता देश के उन चुनिंदा पायलट में से हैं, जिनके पास 4000 घंटे से ज्यादा तक 40 तरह के विमान उड़ाने का अनुभव है।

देश के इस जांबाज के पिता करगिल युद्ध के दौरान एयरफोर्स की मिराज स्क्वाड्रन के चीफ आपरेशंस ऑफिसर थे। खास बात ये हा कि अभिनंदन के दादा भी भारतीय वायुसेना में रहे हैं। जबकि अभिनंदन की मां डा. शोभा दुनियाभर में मेडिकल सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों में शामिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती विंग कमांडर अभिनंदन ने जताई ये इच्छा, मंत्री ने जज्बे को किया सलाम

आपको बता दें कि जिस वक्त अभिनंदन का प्लेन क्रैश हुआ उस वक्त वो MiG-21 ‘बाइसन’ फाइटर जेट पर सवार थे। इसी जेट से उन्होंने पाकिस्तान के फाइटर प्लेन F-16 को मार गिराया था। हालांकि, हमला करने के बाद उनका विमान भी क्रैश हो गया और वे पाकिस्तान में पैराशूट से लैंड हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 day ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.