फोटो: सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के प्रचार करने पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार से दो दिन का प्रतिबंध लगा दिया है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। पीएम मोदी के बारे में कांग्रेस प्रमुख के नारे ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में सत्ती ने 13 अप्रैल को एक रैली में कहा था कि राहुल गांधी और उनका परिवार ‘चोर’ है।
सोलन जिले के नालागढ़ तहसील के रामशहर कस्बे में हुई बीजेपी की रैली में सत्ती द्वारा की गई टिप्पणियों की कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत पर बद्दी थाने की पुलिस सत्ती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत मामला दर्ज कर चुकी है।
निर्वाचन आयोग सत्ती द्वारा दो दिन बाद दूसरी रैली में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी पर उन्हें दूसरा नोटिस भी भेज चुका है। उनका जवाब अभी विचाराधीन है। इस रैली में सत्ती ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के योग्य नहीं हैं, क्योंकि वह अपनी मां सोनिया गांधी के लिए बहू नहीं ला पाए।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.