कोलकाता मेट्रो में आग लगने से 16 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि रबींद्र सदन और मैदान स्टेशनों के बीच अचानक एक कोच से धुआं उठने लगा। आग लगने से कोच में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद करीब 30 यात्री कोच में फंस गए थे। इनमें कई बुजुर्ग यात्री भी थे।
अग लगने की सूचना के बाद पश्चिम बंगाल फायर सर्विस, कोलकाता पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर बाद काबू पा लिया गया। आग वाले कोच से बाहर निकलने के बाद आत्रियों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कोच में आग लगने के बाद वे करीब आधा घंटे तक फंसे रहे।
वहीं, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अपराजिता राय ने बताया कि कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिस पर वक्त रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि मेट्रो कोच में आग लगने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया और फौरन यात्रियों को आग वाले कोच से बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.