Categories: IndiaNews

घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जीएसटी दरों में हुआ बदलाव, सस्ते होंगे घर

शहरों में घर खरीदना हर किसी का एक सपना होता है। अगर आप घर खरीदने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 1 अप्रैल से घर और सस्ते हो जाएंगे।

जीएसटी काउंसिल ने आवास परियोजनाओं में मकानों पर नए कर ढांचे को लागू करने की योजना को मंजूरी दे दी। 1 अप्रैल से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। सरकार के इस फैसले से 45 लाख रुपये तक के मकान सस्ते हो जाएंगे।

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद बताया, सभी मौजूदा रिहायशी निर्माण परियोजनाओं में बिल्डरों के पास विकल्प होगा कि वे पुरानी, जिसमें 12 और आठ फीसदी की दरें लागू हैं या नई योजना, जिसमें जीएसटी के तहत 5 और एक फीसदी की दरे लागू हैं, के बीच चुन सकेंगे। राजस्व सचिव ने कहा कि डेवलपर्स को तय समय के भीतर नई या पुरानी व्यवस्था में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ बात करके इसकी समय सीमा तय की जाएगा।

पहले सामान्य श्रेणी के घरों पर 12 फीसदी और अफोर्डेबल पर 8 फीसदी जीएसटी दर लगता था। नई दर के मुताबिक, सामान्य श्रेणी के घरों पर 5 फीसदी और अफोर्डेबल पर 1 फीसदी जीएसटी लगेगा। घटी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.