Blog

असम के बाद अब इस प्रदेश में लागू होगा NRC!

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की लिस्ट को लेकर अभी तक विवाद खत्म नहीं हुआ है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वो हरियाणा में भी जल्द NRC लागू करेंगे।

सीएम ने पंचकूला में पूर्व नेवी चीफ सुनिल लांबा और पूर्व जस्टिस एचएस भल्ला से मुलाकात के बाद कहा कि हम हरियाणा में एनआरसी लागू करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री खट्टर अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महा संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने जस्टिस भल्ला से मुलाकात की है। सीएम ने कहा कि जस्टिस भल्ला NRC समेत कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं और वो जल्द ही असम भी जाएंगे।

आपको बता दें कि असम में अभी कुछ दिन पहले ही NRC की आखिरी लिस्ट जारी की गई है। जिसमें करीब 19 लाख लोगों को निकाल दिया गया है। आखिरी सूची आने के बाद से ही काफी विवाद हो रहा है। विपक्षी दलों ने लिस्ट में गड़बड़ी आरोप लगाया है। यहां तक असम के कई बीजेपी नेताओं ने लिस्ट पर नाराजगी जताई है। उनका कहन है कि NRC लिस्ट में विदेशियों के नाम शामिल हैं, जबकि सही भारतीय को नाम लिस्ट में नहीं है।

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में NRC लागू करने की बात कही है। हालांकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने NRC का विरोध किया है। उन्होंने इसको लेकर कुछ दिन पहले ही एक रैली भी निकाली थी। यहां तक बीजेपी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने भी NRC का विरोध किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.