सोनिया गांधी का ये फैसला हरियाणा में इस बार कांग्रेस को जीत दिला पाएगा?

हरियाणा कांग्रेस में नेताओं के बीच मची खींचतान को रोकने के लिए पार्टी आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी बगावती तेवर अपनाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आगे झुक गई है और उनकी मांग मान ली गई है।

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक सिंह तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह कमारी शैलजा को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल के नेता के साथ चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंवर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। थोड़े दिन पहले ही हुडडा ने रोहतक में क रैली भी की थी। इस रैली में हुड्डा ने पार्टी के कश्मीर पर लिए गए स्टैंड का विरोध किया था। तब से ये कयास लगाए जा रहे थे कि हुड्डा कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बना सकते हैं।

कुमारी शैलजा का सियासी सफर

हरियाणा की नई कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा सिरसा से सांसद रहे दलबीर सिंह की बेटी हैं। शैलजा चार बार सांसद रह चुकी हैं। शैलजा दो बार सिरसा से और दो बार अंबाला से सांसद रही हैं। कुमारी शैलजा मनमोहन की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थीं। फिलहाल वो राज्यसभा से सांसद हैं। कुमारी शैलजा की पहचान प्रदेश में बड़े दलित चेहरे के तौर पर है। उन्हें सोनिया गांधी का करीबी भी माना जाता है।

आपको बता दें कि दो महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव समिति की कमान मिलने के बाद ये तय है कि चुनाव के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अहम भूमिका होगी। विधायक दल के नेता के तौर पर हुड्डा किरण चौधरी की जगह लेंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास सिर्फ 17 सीटें हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

6 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.