Blog

भारती सेना का आतंक पर कड़ा प्रहार, पाकिस्तान को भी दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना आज पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में दो जवानों की शहादत का बदला लिया। इसके साथ ही PoK में लश्कर आतंकियों के तीन कैंप तबाह कर दिये।

भारतीय सेना ने आर्टिलरी फायरिंग कर PoK के जूरा, ऐथमुकाम और कुंदलशाही में स्थित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किए। सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने पत्रकारों को बताया है कि इस हमले में 6-10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकी घुसपैठ के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि सेना के पास सूचना थी कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया।

इससे पहले पाकिस्तान ने तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और रिहायशी इलाको को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक आम नागरिक की मौत हो गई। इसी का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ये कार्रवाई की है। जिसके खुद पाकिस्तान की सेना ने स्वीकार किया है।

सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने  के बाद से लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही थी। आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं। खबर थी कि आतंकी फॉरवर्ड पोस्टों के नजदीक आ रहे हैं। शनिवार रात तंगधार में घुसपैठ की कोशिश की गई जिसका हमने जवाब दिया। पाकिस्तान की सेना ने हमारी पोस्ट पर फायरिंग की और इससे हमें नुकसान हुआ। लेकिन, इससे पहले कि वे घुसपैठ को अंजाम दे पाते, हमने फैसला किया कि हम सीमापार आतंकी कैम्प को निशाना बनाएंगे। जिसके बाद अपने ये कार्रवाई की।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.