Blog

पी चिदंबरम CBI के ‘चक्रव्यूह’ में फंस गए, 5 दिन की मिली रिमांड

INX मीडिया केस में गिरफ्तार हुए पी चिदंबरम की मुश्किलें और बढ़ गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को उन्हें पांच दिन CBI रिमांड पर भेज दिया है।

26 अगस्त तक सीबीआई पी चिदंबरम से पूछताछ करेगी। अपने फैसले में कोर्ट ने सीबीआई को भी ये निर्देश दिया कि पूछताछ के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि चिदंबरम की निजी गरिमा का हनन ना हो। अपने फैसले में कोर्ट ने पी चिदंबरम को थोड़ी राहत दी है। पांचों दिन तक हर दिन पी चिदंबरम के वकील और उनके परिवार के लोग आधे घंटे तक उनसे मिल सकते हैं।

इससे पहले पी चिदंबरम को दोपहर 2:30 बजे सीबीआई ने पी चिदंबरम को कोर्ट में पेश किया। दोनों तरफ के वकील ने जिरह की। इसके बाद थोड़ी कुछ घंटे के लिए अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शाम करीब 6:45 बजे कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

सुनवाई के दौरान केस के आरोपी पी चिदंबरम अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन तुषार मेहता ने उनका ये कहते हुए विरोध किया कि उनकी तरफ से दो वकील कोर्ट में मौजूद हैं। हालांकि जज ने चिदंबरम को अपनी बात रखने का मौका दिया। इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि आप सवालों और जवाबों को देख लीजिए। कोई भी ऐसा सवाल नहीं है, जिसका मैंने जवाब न दिया हो।

चिदंबरम पर क्या है आरोप?

मामला 2007 का है जब यूपीए-1 के दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। आरोप है कि INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड यानी एफआईपीबीई से आईएनएक्स मीडिया को गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गयी थी। इसी केस में CBI और ED चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर चल रहे हैं। केस में अहम मोड़ तब आया, जब इंद्राणी मुखर्जी 4 जुलाई को सरकारी गवाह बन गईं। सीबीआई के मुताबिक मुखर्जी ने गवाही दी कि उसने कार्ति चिदंबरम को 10 लाख रुपये दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.