जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुए एक विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में हुए एक आईईडी विस्फोट में एक अधिकारी और एक सैनिक शहीद हो गए।” हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आईईडी आतंकवादियों ने लगाया था या फिर किसी और ने। इससे पहले बताया गया था कि विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित दो सैनिक घायल हुए हैं।
उधर, पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर अब तक 7 बार पाकिस्तान युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर आंतकियों को भारत की सीमा में घुसपैठ करने में मदद करती है। ऐसे में हो सकता है कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियों को मदद करने के लिए युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा हो।
9 जनवरी को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेना प्रमुख विपिन राउत ने कहा था कि सीमा पार पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ करने की फिराक में सैकड़ों आतंकी घात लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना आतंकियों के हर मनसूबे को नाकाम कर रही है।
वहीं घाटी में भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन अपनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं, जिन्हें सेना ऑपरेशन ऑलआऊट के जरिए ढूंढ ढूंढकर ठिकाने लगा रही है। पिछले कई महीनों से घाटी में सेना ने ऑपरेशन ऑलआउट चला रखा है। जिसके जरिए घाटी में आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.