Blog

Video: धारा 370 हटने के बाद मोदी का ‘सुपरकॉप’ ऐसे जीत रहा कश्मिरियों का दिल, डोभाल का ये अंदाज आपने देखा?

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद घाटी में कानून व्यवस्था को बनाए रखना मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को करीब 3 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक घाटी से कोई अप्रीय घटना की खबर नहीं है। इसके पीछे मोदी सरकार की पहले से की गई प्लानिंग काम आ रही है। ‘मिशन कश्मीर’ फतह करने में अमह भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय जाता है।

मोदी सरकार के जिन अधिकारियों ने ‘मिशन कश्मीर’ को कामयाब बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई उनमें सबसे बड़ा नाम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का है। घाटी से धारा 370 हटाए जाने के बाद वहां पर शांति कैसे बनी रहे उस मिशन पर अजित डोभाल काम कर रहे हैं। ‘मिशन कश्मीर’ में अहम भूमिका निभाने वाले अजित डोभाल इस वक्त घाटी में मौजूद हैं। धारा 370 हटाए जाने के अगले दिन ही वो कश्मीर पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।

घाटी में मौजूद अजित डोभाल अपनी भूमिका को कैसे निभा रहे हैं। इसकी एक तस्वीर शोपियां में सामने आई है। धारा 370 हटाने के बाद मोदी सरकार के लिए जो सबसे बड़ी चुनौती है वो है घाटी के लोगों के भरोसे को जीतना। कश्मिरियों का भरोसा कैसे जीता जाता है इसकी एक मिसाल अजित डोभाल ने पेश की है। शोपियां में कश्मिरियों के साथ दोपहर का लंच करते हुए अजित डोभाल नजर आए। पीएम मोदी ने खुद इस वीडियो को ट्ववीट किया और कहा कि घाटी में जीवन सामान्य हो रहा है।

अजित डोभाल का स्थानीय लोगों के साथ लंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। जाहिर है उनके इस कदम से कश्मीरियों का भरोसा जगेगा जो इस वक्त घाटी में सबसे बड़ी जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.