जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के खारपुरा में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों ढेर कर दिया है।
मारे गए आतंकियों में हिज्बुल के आतंकी जहूर ठोकर भी शामिल है। खारपुरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मौजूद होने की खबर के बाद ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंचे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया।
एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में मारा गया हिज्बुल का आतंकी मराजहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ भाग गया था। इसके बाद से ही आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था।
सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रखा है। इस अभियान के तहत पिछले हफ्ते सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। एक आंकड़े के मुताबिक, इस साल अब तक घाटी में 235 आतंकी मारे जा चुके हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.