JNU: पता चल गया, मास्क पहने, हाथ में रॉड लिए कैंपस में हमला करने वाली लड़की कौन थी!
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी को छात्रों पर रॉड से हमले कि किए गए थे। हमले में कई छात्रों समेत शिक्षक घायल हो गए थे।
हमला करने के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हमलारों में मास्क पहने एक लड़की भी नजर आई थी। उस लड़की की पहचान हो गई है। आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम कोमल शर्मा है। ये लड़की दिल्ली विश्वविद्याल की छात्रा और ABVP की सदस्य है।
इस बात की भी पुष्टि हुई है कि जिस वक्त जेएनयू में हमला हुआ था उस वक्त ये लड़की जेएनयू में मजौदू थी। कोमल शर्मा के सीनियर और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस बात की पुष्टि थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि घटना को एक हफ्ते बीत चुके हैं। बावजूद इसके जेएनयू में हमला करने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।