Categories: IndiaNews

आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, चुटकी में ऐसे पता करें

चुनाव आयोग ने 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को शुरू होगा। 19 मई को आखिरी चरण का मतदान खत्म हो जाएगा। 23 मई को नतीजे आएंगे।

लोकसभा चुनाव में मतदाता ज्यादा से ज्यादा अपने मतों का इस्तेमाल करें इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी सुविधाएं दी हैं। मतदान के दिन वोटर लिस्ट में नाम पता करना सबसे मुश्किल काम होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने पहले से ही इस परेशानी का हल निकालने के लिए एक सुविधा दी।

आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। ये सूचना पल में आपको मिल सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। इस नंबर पर आपको SMS करना पड़ेगा। इस नंबर पर EPIC दर्ज करने पर नाम, पता और बूथ समेत सारी सूचनाएं आपको मिल जाएंगी। इस नंबर पर फोन कर कोई भी व्यक्ति चुनाव से जुड़ी प्रतिक्रिया, सुझाव और शिकायतें दे सकता है। इस पर फोन करने से पहले आपको अपने जिले का कोड लगाना होगा।

ये कॉल सेंटर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा। सभी टेलिकॉम कंपनियों के उपभोक्ताओं के नंबर पर टॉल फ्री नंबर 1950 लग सके, इसके लिए ऑपरेटर्स को निर्देश दे दिए गए हैं। इस नंबर पर आई शिकायतों को एनजीएस पोर्टल पर दर्ज करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। शिकायतों का ये कर्मचारी समाधान करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.