Categories: IndiaNews

क्या आप जानते हैं आजाद भारत में कब और कैसे पहला लोकसभा चुनाव हुआ?

देश में 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान शुरू होगा और 19 मई को 7वें और आखिरी चरण का मतदान खत्म हो जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजाद भारत में कब आम चुनाव हुआ थे? आइए विस्तार से आपको बताते हैं।

15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ। आजादी के 5 साल बाद यानी 1952 में पहली बार देश में आम चुनाव हुए। हालांकि 1952 से पहले अंग्रेजों ने देश में कई चुनाव कराए, लेकिन 1952 का चुनाव पहला ऐसा चुनाव था, जिसमें देश के हर तबके को शामिल किया गया। 1952 में हुए पहले आम चुनाव में लोकसभा की 489 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। देश की 17 करोड़ 32 लाख मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था।

पहले आम चुनाव में 53 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया था। इसमें 14 राष्ट्रीय और 39 क्षेत्रीय पार्टियां शामिल थी। लोकसभा की 489 सीटों में से कांग्रेस ने 364 सीटों पर जीत मिली थी। सीपीआई को 16, सोशलिस्ट पार्टी को 12, किसान मजदूर प्रजा पार्टी को 9, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट को 7 सीटें मिली थी। वहीं 81 सीटें निर्दलीय समेत अन्य के खाते में गई थीं। इसके अलावा गणतंत्र परिषद को 6, हिंदू महासभा को 4, शिरोमणि अकाली दल को 4, अखिल भारतीय राम राज्य परिषद को 3, भारतीय जनसंघ ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा 489 सीटों में से 364 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। पहली लोकसभा ने 17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक अपना पहला कार्यकाला पूरा किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.