वीडियो: बीजेपी के ‘बैटबाज़’ विधायक को कोर्ट ने भेजा जेल, निगम अधिकारी की दौड़ा-दौड़ाकर की थी पिटाई

मध्य प्रदेश के इंदौर से बीजेपी विधायक और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

इंदौर की कोर्ट ने बीजेपी के ‘बैटबाज़’ विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत देने से इनकार कर दिया। निगम अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर क्रिकेट के बैट से पीटने के आरोप में पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार किया था। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार करने के  बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट विधायक को जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी।

बीजेपी विधायक के इलाके में निगम के अधिकारी अतिक्रमण के तहत कर्रवाई करने गए थे। इस दौरान बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय निगम के अधिकारियों से भिड़ गए। अधिकारियों और आकाश के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद बीजेपी विधायक ने एक अधिकारी पर बल्ले से हमला कर दिया। इस दौरान बीजेपी विधायक ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर अधिकारी को बैट से पीटा। विधायक के समर्थक भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने अधिकारी की पिटाई की।

पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय अधिकारी को बल्ले से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भीड़ उग्र है। कुछ लोग कह रहे हैं अधिकारी के कपड़ उतारो। जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। राज्य की कांग्रेस सरकार ने आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और गिरफ्तारी की बात कही।

गिरफ्तारी से पहले आकाश ने एक बयान दिया, जिसमें उन्हें अधिकारी की पिटाई करने का कोई भी अफसोस नहीं था। बीजेपी विधायक ने कहा कि अब यही होगा। पहले आवेदन, फिर निवेदन और दे दनादन। इस बयान के कुछ ही देर बाद इंदौर पुलिस ने बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.