महाराष्ट्र में NCP-BJP द्वारा सरकार गठन के बाद सियासत गरमा गई गई है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है।
शरद पवार ने कहा कि ये एनसीपी का फैसला नहीं है, बल्कि अजित पवार का फैसला है। अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से कहा कि अजित पवार के इस कदम के पीछ एनसीपी नहीं है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने पार्टी को तोड़ने का काम किया है। पवार ने कहा कि हम रिकॉर्ड तौर पर कह सकते हैं कि हम अजित पवार के फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के पीछे शरद पवार जी नहीं हैं। राउत ने कहा कि शरद पवार लगातार उद्धव जी से इस संबंध में संपर्क में हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि महाशय (अजित पवार) कल तक हमारे साथ बैठक में मौजूद थे। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार नजरें मिलाकर बात नहीं कर रहे थे, यही वजह है कि हमे संदेह था। उन्होंने कहा जब कोई पाप करता है तो वो नजरें नहीं मिला पाता। राउत ने कहा कि अजित पवार ने पीछे से छुरा घोंपने का काम किया है।
संजय राउत ने इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से राजभवन का दुरुपयोग किया है, ये इस देश की लोकतंत्रा को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि सत्ता, पैसा और मस्ती को ये दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी ढंग से बीजेपी ने राज्य में सरकार का गठन किया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.