BJP से हाथ मिलाते ही ‘क्लीन’ हो गए अजित पवार? सिंचाई घोटाले से जुड़े 9 मामलों में जांच बंद

महाराष्ट्र में बीजेपी को समर्थन देकर सरकार बनवाने वाले अजित पवार को एंटी करप्शन ब्यूरो से बड़ी राहत मिली है।

महाराष्ट्र एसीबी ने अजित पवार के खिलाफ सिंचाई घोटाले से जुड़े 9 बड़े मामलों में जांच बंद कर दिए हैं। खबरों में कहा गया है कि एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार, सिंचाई घोटाले से जुड़े 3000 प्रोजेक्ट्स जांच के घेरे में हैं। इनमें से 9 मामलों को सबूतों के अभाव में बंद कर दिया गया है। खबरों में कहा गया है कि अभी तक जिन निविदाओं की जांच की गई है, उनमें अजित पवार के खिलाफ एसीबी को कुछ भी नहीं मिला है। एसीबी ने ये भी कहा ये केस सूबत के नहीं मिलने की वजह से बंद कर दिए गए हैं।

वहीं, अजित पवार को राहत मिलने कांग्रेस और शिवसेना ने हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी-अजित पवार द्वारा महाराष्ट्र के ‘प्रजातंत्र चीरहरण अध्याय’ की असलियत उजागर। एक नाजायज सरकार द्वारा एंटी करप्शन ब्युरो को सब मुकदमे बंद करने का आदेश। खाएंगे और खिलाएंगे भी, क्योंकि ये ईमानदारी के लिए ‘जीरो टॉलरन्स’ वाली सरकार है। मोदी है तो मुमकिन है।”

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “वाह वाह सत्ता का खेल, अब पता चला क्यूं हुआ ये मेल, जांच हुई फेल ना लेनी पड़ेगी कोई बेल”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.