Categories: IndiaNews

वीडियो: पुलवामा हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मुंबई में लाठीचार्ज

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मुंबई पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

बड़ी संख्या में लोग नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रह थे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। काफी देर से लोगों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर रखा था। प्रदर्शन कर रहे लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। रेलवे ट्रैक ब्लॉक करने की वजह से इस रूट की सेवाएं ठप हो गई थीं। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें रेलेवे स्टेशन से हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलवामा हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच दिल्ली में पुलवामा हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलामनबी आजाद ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “हम राष्ट्र और सुरक्षा बलों की एकता और सुरक्षा के लिए सरकार के साथ खड़े हैं। चाहे वो कश्मीर हो या देश का कोई दूसरा हिस्सा। कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है।”

गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

araashok

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.