Blog

जामिया में हुए ‘बवाल’ की चिंगारी पूरे देश में फैल गई है, पढ़िए आज क्या हुआ?

जामिया यूनिवर्सिटी में हुए बवाल की चिंगारी पूरे देश में फैल गई है। जामिया में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस की कथित बर्बरता के खिलाफ देश की दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्र पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सबसे पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र जामिया छात्रों के समर्थन में आए और दिल्ली पुलिस के हेड क्वॉर्टर पर प्रदर्शन किया। इसके बादू देश की दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। अब IIM अहमदाबाद के छात्र भी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्रों ने नागरकिता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हंगामे के बाद हिरासत में लिया है। लखनऊ के नदवा में छात्रों ने जामिया छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। दोंनों तरफ से पत्थरबाजी हुई।

कई शहरों में प्रदर्शन

दिल्ली में हुए बवाल की चिंगारी देश के दूसरे शहरों में फैल गई है। अब उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भी विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। उग्र भीड़ ने यहां सड़क पर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मऊ में इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है।

कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

जामिया और अलीगढ़ में छात्रों पर हुई पुलिस की बर्बरता के खिलाफ विपक्ष ने भी हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने आज इंडिया गेट पर धरना दिया। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत दूसरे बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश गुंडों की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि ”सरकार ने संविधान को बहुत बड़ा झटका दिया है। यह राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, क्योंकि युवा राष्ट्र की आत्मा हैं। विरोध करना छात्रों का अधिकार है।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में पैदल मार्च निकाला

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.