Blog

पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल में वो ‘लग्जरी’ सुविधाएं मिलेंगी जो आम आदमी को अपने घरों में भी नहीं मिल पाती!

INX मीडिया केस में CBI हिरासत में चल रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। अब उन्हें कुछ दिन जेल में बिताना पड़ेगा।

सीबीआई कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया है। पी चिदंबरम 19 सितंबर तक जेल में रहेंगे। हालांकि जेल में रहने के दौरान उन्हें कई सविधाएं मिलेंगी। तिहाड़ जेल में उन्हें अलग सेल में रखा जाएगा। इसके साथ ही वेस्टर्न टॉयलेट, चश्मा, दवाएं, सुरक्षा, किताबें और टीवी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इन सविधाओं के लिए सिब्बल के वकील पी चिदंबरम ने कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने मान लिया है।

कपिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि क्योंकि पी चिदंबरम को पहले ही जेड कटेगरी की सुविधा मिली हुई है, लिहाजा उन्हें जेल परिसर में सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल के मुताबिक पी चिदंबरम को जेल नंबर 7 में अलग बैरक में रखा जाएगा। चिदंबरम को खाने में रोटी, दाल और सब्जी दी जाएगी।

तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद देर शाम चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने उनसे तिहाड़ जेल में मुलाकात की। कार्ति ने पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए इसे साजिश करार दिया और उम्मीद जताई उनके पिता जल्द घर पर होंगे।

आपको बता दें कि INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में 22 अगस्त को पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सीबीआई की रिमांड में भेज दिया था। अब अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.