मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें पाकिस्तान में शारीरिक नहीं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
करीब दो दिन पाकिस्तान में बिताने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी हो गई है। यहां आने के बाद उन्हें दिल्ली के RR अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनसे मिलने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची थी। उन्होंने अभिनंदन से हालचाल जाना। इसके अलावा वायुसेना के उच्च अधिकारियों ने भी अभिनंदन से बातचीत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अस्पताल में रविवार तक रखा जा सकता है।
देश वापसी के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उन्हें पाकिस्तान में शारीरिक नहीं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। अभिनंदन को खाली सेल में रखा गया था। जहां उन्हें टीवी, फोन, अखबार की भी सुविधा नहीं दी गई।
गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तान के तीन फाइटर प्लेन ने भीरतीय सीमा में घुसपैठ की थी। जवाबी कार्रवाई में अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर प्लेन को मार गिराया था। इस दौरान हमारा MIG-21 विमान भी क्रैश हो गया। पाकिस्तान में उन्हें बंदी बना लिया गया। शुक्रवार रात अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.