पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने मनोहर पर्रिकर को दी आखिरी विदाई, भावुक हुईं स्मृति ईरानी

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार शाम उनके बड़े बेटे उत्पल ने उन्हें एसएजी मैदान में मुखाग्नि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें आखिरी विदाई दी। अंतिम विदाई के दौरान सभी की आंखें नम थीं। पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने गोवा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्रिकर के परिवारवालों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं जताई।

अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी ऑफिस लाया गया था। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किया। उसके बाद कुछ देर के लिए कला अकादमी में भी रखा गया था। जहां आम लोगों ने अपने नेता के आखिरी दर्शन किये। पर्रिकर के निधन पर गोवा में सात दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: सादगी के लिए जाने गए मनोहर पर्रिकर की जिंदगी से जुड़े राफेल समेत ये विवाद

आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर को एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर था। बीमारी का पता पिछले साल फरवरी में चला था। पहले उनका इलाज देश में चला, फिर वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए। अमेरिका से वापसी के बाद भी देश में उनका इलाज चलता रहा। बीमारी के बावजूद वो मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहे। रविवार शाम उन्हें आखिरी सांस ली। बता दें कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी का भी निधन कैंसर से हुआ था।

 

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.