फोटो: सोशल मीडिया
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस सिलसिले में यूपी समेत कई राज्यों में गिरफ्तारी भी हुई है।
कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ के इंदिरानगर में गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उनके काफिले को लोहिया पार्क के पास रोक लिया। पुलिस ने कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है।
पुलिस के रवैये पर प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा गला दबाकर रोका। इसके साथ ही धक्का भी दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसा करने से मैं गिर गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने रोका उससे हादसा भी हो सकता था।
पुलिस द्वारा लोहिया पार्क के पास रोके जाने के बाद प्रियंका कुछ दूर तक पैदल चलीं, इसके बाद उन्होंने स्कूटी से पुल पार किया। करीब 6 बजकर 10 मिनट पर प्रियंका इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.